ChatGPT वर्क

स्लैक और माइक्रोसॉफ़्ट टीम्स में @ChatGPT

सवालों के जवाब पाने, अटके हुए फ़ैसले लेने और बिखरी हुई चर्चाओं से योजनाएँ, रिपोर्ट और प्रस्तुतियाँ तैयार करने के लिए @ChatGPT को अपनी टीम के चैनलों में जोड़ें.

ChatGPT Business, एंटरप्राइज़ और एडु के लिए उपलब्ध. अपने व्यवस्थापक से @ChatGPT सेट अप करने को कहें.

@ChatGPT को संबोधित मैसेज कंपोज़र के ऊपर स्लैक और टीम्स के आइकन.

समूह की चर्चा समझने का काम ChatGPT को सौंपें

एक टीम के रूप में ChatGPT के साथ काम करें

किसी लॉन्च की योजना बनाने या बग की जाँच में मदद के लिए अपनी टीम के चैनल या चर्चा में @ChatGPT को टैग करें. टीम के साथी संदर्भ, सवाल और सुझाव देकर काम को मिलकर आकार दे सकते हैं.

चर्चा के बाहर से भी संदर्भ लाएँ

बातचीत से बाहर निकले बिना ChatGPT से जुड़े हुए टूल में प्रोजेक्ट के विवरण, संबंधित फ़ाइलें या आपकी टीम के लिए ज़रूरी नई जानकारी ढूँढ़ने को कहें.

चर्चाओं से इस्तेमाल के लिए तैयार काम पाएँ

ChatGPT से बिखरी हुई बातचीत के आधार पर साझा करने के लिए तैयार सार, प्रस्तुति, स्प्रेडशीट या योजना बनवाएँ.

यह कैसे काम करता है

टीम के चैनल या चर्चा में @ChatGPT को टैग करें और बताएँ कि आपको क्या चाहिए. आप ChatGPT को सीधे संदेश भी भेज सकते हैं.

टीम का एक साथी माइक्रोसॉफ़्ट टीम्स में @ChatGPT को टैग करता है और ChatGPT जवाब में टीम का फ़ैसला बताता है.

देखें, @ChatGPT के बातचीत में जुड़ने से क्या-क्या संभव है

ChatGPT स्लैक में चेकआउट से जुड़े बग की जाँच करता है और सुधार के साथ एक pull request खोलता है.

ChatGPT से किसी बग की जाँच करने को कहें, उसके तरीके की अपनी टीम के साथ समीक्षा करें और सुधार के साथ एक pull request खुलवाएँ—यह सब उसी बातचीत में.

बड़े संगठनों के लिए बनाया गया

टीमों को @ChatGPT तक पहुँच दें, जबकि व्यवस्थापक काम के लिए इस्तेमाल होने वाले साझा कनेक्शन और अनुमतियों का प्रबंधन करें.

पहुँच का प्रबंधन कंपनी के हाथ में

व्यवस्थापक चुनते हैं कि कंपनी के कौन-से टूल जोड़ने हैं और @ChatGPT को किस तक पहुँच देनी है. और जानें.

ऑडिट लॉग और निगरानी

एजेंट की गतिविधियों पर नज़र रखें और लॉग की समीक्षा करें, ताकि आप समझ सकें कि एजेंट ने क्या किया और कार्यप्रवाह कैसे पूरे किए गए.

व्यवस्थापकों के लिए केंद्रीकृत प्रबंधन

एक केंद्रीय कंसोल से एजेंट, खर्च और प्लगइन का प्रबंधन करें, ताकि टीमें सुरक्षित ढंग से स्वचालन का दायरा बढ़ा सकें.

नियंत्रण आपके हाथ में रहता है

@ChatGPT जुड़े हुए टूल में कोई कार्रवाई करने से पहले आपकी मंज़ूरी माँगता है, ताकि आप बदलाव लागू होने से पहले उनकी समीक्षा कर सकें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नहीं, अलग ChatGPT लाइसेंस के बिना भी टीम के सदस्य उन चैनलों में @ChatGPT इस्तेमाल कर सकते हैं जहाँ यह सक्षम है. पहुँच आपके संगठन की व्यवस्था पर निर्भर करती है. हालाँकि, अपना निजी खाता @ChatGPT से जोड़ने पर उसे अतिरिक्त पहुँच मिल सकती है, जैसे कोई निजी दस्तावेज़ पढ़ने या संपादित करने की अनुमति. @ChatGPT को आपके निजी खातों तक पहुँच या आपकी अनुमतियाँ अपने-आप नहीं मिलतीं.

और जानें

  • ChatGPT वर्क

    देखें कि ChatGPT वर्क आपके टूल और फ़ाइलों से मिले संदर्भ के आधार पर दस्तावेज़, प्रस्तुतियाँ और विश्लेषण कैसे तैयार करता है.

  • ChatGPT से सीखें

    ChatGPT वर्क के साथ शुरुआत करने के लिए उपयोगी मार्गदर्शिकाएँ और उदाहरण देखें.

  • ChatGPT में प्लगइन

    संदर्भ लाने और सीधे ChatGPT में काम पूरे करने के लिए अपने रोज़मर्रा के टूल जोड़ें.